सोया कटलेट
आवश्यक सामग्री
सोया बड़ी का चूरा = दो कप, भिगोया हुआ
ब्रेड का चूरा = एक कप
आलू = चार उबले हुए
काली मिर्च पाउडर = एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर = एक छोटा चम्मच
अदरक- लहसुन पेस्ट = एक चम्मच, बारीक कटा हुआ
प्याज़ = एक कप, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च = तीन से चार, बारीक कटी हुई
हरा धनिया = दो टीस्पून, बारीक कटा हुआ
तेल = तलने के लिए
नमक = स्वादानुसार
विधि
सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में सोया बड़ी का चूरा अच्छे से निचोड़ कर डालें, फिर ऊपर से उबले हुए आलू ,प्याज़ और ब्रेड का चूरा डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए मिक्स करें।
अब इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करते हुए मिश्रण को तैयार कर लें।
फिर अपने दोनों हाथो पर हल्का सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें। फिर इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण लेकर कटलेट बनाकर प्लेट में रख ले।
मीडियम गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल के गरम होते ही इसमें कटलेट डाल दें और दोनों तरफ से भूरा सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। जब ये कुरकुरे व क्रिस्पी हो जाए तो फिर इन्हें टिशु पेपर बिछी प्लेट में निकाल लें। बनकर तैयार है आपका बहुत ही मजेदार सोया कटलेट इसको हरी चटनी, नारियल की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.