चिकन तंदूरी

घर पे तंदूरी चिकन बनाने की आसान विधि!

तंदूरी चिकन बनाने की सामग्री:-

चिकन लेग पीस (Chicken Lollipop): 4
निम्बू(Lemon Juice): 1 चम्मच
दही: 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder): 1 चम्मच
हल्दी पाउडर(Turmeric Powder): 1/2 चम्मच
गरम मशाला(Garam Masala): 1 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic pest): 2 चम्मच
नमक(Salt): 1 चम्मच (स्वाद अनुशार)
तेल(Oil): 6 चम्मच
बटर(Butter): 1 टुकड़ा

तंदूरी चिकन बनाने की विधि:-

1.सबसे पहले चिकन के लेग पीस को अच्छे से धो ले और उसके चारो तरफ थोड़ा थोड़ा काट दे ताकि उसके अंदर अच्छे से मसाला जा सके |
2. फिर उसमे थोड़ा निम्बू के रस को डाल दे और उसे मिला कर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे |
3. 10 मिनट बाद उसे फ्रिज से निकाले |
4. फिर उसमे दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मशाला , अदरक लहसुन पेस्ट और स्वाद अनुशार नमक डाल दे
5. फिर उसे अच्छे से मिला ले और 5 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दे |
6. अब गैस पे तवा या पैन रखे और उसमे तेल डाल दे |
7. फिर उसमे बटर डाल दे और उसे छलनी से चलाते हुए मिलाये |
8. फिर उसमे एक एक करके चिकन का पीस रख दे और उसे धीमी आंच पे पकाये |
9. 5-7 मिनट बाद उसे पलट दे और 5 मिनट ले लिए दूसरे साइड से भी पकने दे |
10. और आप देख सकते है की हमारी चिकन अच्छे से फ्राई हो गयी है |
अब उसे प्लेट में प्याज और निम्बू मिर्च के साथ सजा ले |और हमारी तंदूरी चिकन बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है |इसे गरमा गरम खाये |

Previous Post Next Post