ड्राई फ्रूट्स पराठा

ड्राई फ्रूट्स पराठा

ड्राई फ्रूट्स पराठा बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा = दो कप
काजू = एक चम्म्च बारीक़ कटे हुए
पिस्ता = एक चम्म्च बारीक़ कटा हुआ
बादाम = एक चम्म्च बारीक़ कटा हुआ
किशमिश = दो बड़े चम्मच
नारियल = एक चम्म्च कद्दूकस किया
सफेद तिल = एक छोटा चम्मच
चीनी या कुटा हुआ गुड़ = आधा कप
सौंफ = आधा चम्मच
इलायची पाउडर = आधा चम्मच
घी = दो बड़े चम्मच
तेल = तलने के लिए

विधि 
ड्राई फ्रूट पराठा बनने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा, घी और पानी डालकर मुलायम सा आटा गूंध लें।
अब इस गुंधे हुए आटे को 6 बराबर के भागों में बांट कर लोई बना लें।
एक दूसरे बाउल में सौंफ, इलायची पाउडर, बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, और नारियल मिला लें अब एक लोई को छोटी रोटी की तरह से बेल लें और फिर इसमें एक चम्मच चीनी व एक चम्मच ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण डाल कर फेला दें।

अब एक और दूसरी लोई की रोटी बेले और फिर इसे पहले वाली रोटी से साइज में थोड़ा सा बड़ा रखें। और फिर पहले वाली रोटी के ऊपर रखकर सावधानी से बंद कर दें।

गैस पर तवा गर्म करें तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर तवे को चिकना करके पराठा स्लो गैस पर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। और बाकि की बची हुई लोईयों से भी इसी तरह से पराठे बना कर तैयार कर लें। गरमागर्म सर्व करें और सभी परिवार वालों को खिलाएं।

Previous Post Next Post