कॉर्न टिक्की

कॉर्न टिक्की

कॉर्न टिक्की बनाने की सामग्री

भुट्टे के दाने = एक कप उबले हुए पेस्ट बना लें
आलू = दो अदद, मीडियम साइज़ के उबले और मैश किए हुए
सूखे ब्रेडक्रम्ब = आधा कप
भुट्टे के दाने = आधा कप, उबले हुए
लहसुन = पांच कलियां कूट ले
गर्म मसाला पाउडर = 1/4 टीस्पून
अदरक = ¼ टीस्पून कसा हुआ
हरा धनिया = चार चम्मम, बारीक काट लें
हरी मिर्च = दो अदद, बारीक़ काट लें
नींबू का रस = दो चम्मच
तेल = तीन चम्मच
नमक = स्वादअनुसार

विधि

सबसे पहले आप मिक्सी की छोटी वाली जार में उबले हुए मकई के दाने, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस कर पेस्ट बना लें।


अब एक बड़े बाउल को मैश किए हुए आलू डाले और फिर इसमें ब्रेडक्रंब, मकई का पेस्ट, मकई के दाने, गर्म मसाला पाउडर, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब अपनी हथेलियों को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें और फिर आलू और मकई के मिश्रण को दस से बारह बराबर के भागों में बाँट लें। हर भाग को गेंद की तरह से गोल आकार देते हुए उन्हें अपनी हथेलियों के बीच में हल्के से दबाकर 1/3 इंच मोटी गोल आकार की पैटी (टिक्की) बना लें।

फिर एक नॉन स्टिक तवे में दो चम्मच तेल डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें। तवा गर्म होने पर उसके ऊपर चार से पांच टिक्की रखे और जब तक टिक्की नीचे की और से सुनहरे भूरे रंग की न हो जाएं उसे पकने दें। इसमें करीब चार से पांच मिनट का टाइम लगेगा।

गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें पलट दें और सुनहरा भूरा होने तक सेक लें जब टिक्की दोनों तरफ से सिक जाएँ तो फिर एक प्लेट में निकाल लें और बाकि की बची हुई टिक्की भी इसी तरह से सेंक लें। अब मकई की टिक्की सर्व करने के लिए तैयार है। इसे टमाटर केचप और निम्बू की हरी चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें और खाएं।


Previous Post Next Post