पनीर चिली

सामग्री:-

पनीर(Paneer): 250 ग्राम
प्याज(Onion): 1 (कटा हुआ )
हरा मिर्च(Green chili): 4 (काट ले )
शिमला मिर्च(Capsicum): 1 (काट ले )
हरा प्याज(Spring onion): 2 (काट ले )
अदरक लहसुन(Ginger Garlic): (बारीक़)
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest):
 2 टेबलस्पून
मैदा(All-Purpose flour): 50 ग्राम
मक्का का आटा(Corn Flour): 2 चम्मच
मिर्च सॉस(Chili Sous): 1 चम्मच
टमाटो सॉस(Tomato Sous): 1 चम्मच
सोया सॉस(Soya sous): 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर(Black Paper): 1/2 चम्मच
तेल (Oil)- 50 ग्राम
नमक(Salt)- 1/2 चम्मच
हल्दी(Turmeric)- 1/2 चम्मच
गरम मशाल/सब्जी मसाला(Garam masala)- 1 चम्मच

बनाने की विधि :-

सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, मक्के का आटा, मिर्च और नमक डालकर मिलाये और उसका ठीक पेस्ट तैयार करे |
अब पनीर को उसमे डाल दे और उसे मिला कर कुछ देर के लिए छोड़ दे |
फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल ले ले और उसमे पनीर के टिक्की को फ्राई कर ले |
फिर उसे किसी बर्तन में निकाल ले |
फिर उसी तेल में अदरक लहसुन बारीक़, प्याज, मिर्च, और शिमला मिर्च को डाल के भुने |
थोड़ी देर भुनने के बाद उसमे सोया सॉस, टोमेटो सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस,मिर्ची पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट डाल दे और भुने |
फिर उसमे थोड़ा सा पानी डाले और वो जो पनीर का ग्रेवी बचा था उसे डाल दे और थोड़ी देर पकाये |
फिर उसमे पनीर डाल दे और फिर उसे थोड़ी देर के लिए पकाये |
फिर गैस को बंद कर दे और और ऊपर हरा प्याज डाल दे
और अब आपकी पनीर चिली तैयार है इसे किसी करोडे में निकाल ले |और उसे गरमा -गरम परोसे |

Previous Post Next Post