पालक सलाद

 पालक सलाद

पालक सलाद
पालक सलाद (Palak Salad Recipe) के फायदे की बात करें, तो पालक सलाद मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और पाचनतंत्र को नियंत्रित करता है। इस तरह ये वजन घटाने में तेजी से मदद करता है। ये शरीर में सूजन को कम करता है और मूड स्विंग्स को भी ठीक करने में मदद करता है। ये सलाद प्रोटीन और कार्ब्स से भी भरपूर है, जो कि शरीर में एनर्जी बनी रहती और ये दिन भर शरीर में रहने वाली कमजोरी को भी दूर करता है। इसके साथ ही ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करता है। पालक सलाद बनाने के लिए आपको चाहिए

विधि 

-पालक के कुछ पत्ते
-लाल और पीली शिमला मिर्च
-लहसुन
-गाजर
-प्याज
-खीरा
-नारियल तेल
-काला नमक
-नींबू का रस
-एप्पल साइडर विनेगर
बनाने का तरीका
-इस सभी को धो कर बारीक-बारीक काट लें।
-फिर इसमें काला नमक और नींबू मिला लें।
-अब एप्पल साइडर विनेगर डाल लें। 
-नारियल तेल मिला लें
-अब सबको अच्छे से मिलाएं।
-चाहें तो हल्का सा जीरा पाउडर और नमक मिलाएं, जिससे स्वाद बढ़ जाएगा।



Previous Post Next Post