साउथ इंडियन का अडई डोसा
आवश्यक सामग्री
चने की दाल = ¼ कप
उड़द की धुली दाल = ¼ कप
मूंग की दाल = 1/8 कप
तुअर दाल = 1/8 कप
चावल = 1 कप
साबुत लाल मिर्च = 6 से 8
ज़ीरा = 1 टीस्पून
हींग = ½ टीस्पून
करीपत्ता = 7 से 8
नमक = स्वाद अनुसार
ऑइल = ज़रुरत अनुसार
विधि
अडई डोसा बनाने के लिए सबसे पहले सारी दालो और चावल को साफ़ कर ले। फिर एक बड़े बाउल में चने की दाल, मूंग की दाल, उड़द की धुली दाल और तुअर दाल को डालकर इसी में चावल भी डाल ले।
अब इनको पानी से दो से तीन बार वोश कर ले। फिर इसमें साबुत लाल मिर्च डालकर इनको भिगोने के लिए इसमें इतना पानी डाल ले। जितने में आपकी दाल 3 घंटे भीग भी जाएं और इस पानी में दाल पिस भी जाएं। (दाल को पीसने के लिए हम इसी का पानी डालेगे पानी की फेकेगे नही)
अब इस बाउल को 3 घंटे भीगने के लिए रख ले। जिससे चावल और दाल अच्छे से भीग जाएं।
3 घंटे बाद इन सभी को एक मिक्सी जार में डाल ले और इसका पानी भी डाल ले। फिर इसमें ज़ीरा और करीपत्ता डालकर इसको पीसकर एकदम स्मूथ बेटर बना ले।
फिर इस बेटर को एक बड़े बाउल में ट्रांसफर कर ले। अगर आपको बेटर गाढ़ा लग रहा हैं तो आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर ले।
अब बेटर में हींग और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। फिर एक नॉन स्टिक तवे में थोड़ा सा तेल डालकर तेल को सूती कपड़े से पोंछ ले।
फिर तवे को मीडियम आंच पर गर्म होने दे। तवा गर्म होने के बाद बेटर को डोंगे वाले चम्मच से भरकर तवे के बीच में डाल ले और इसी चम्मच से पतला-पतला गोल फैला ले।
और इस डोसे की साइड्स की सब तरफ थोड़ा तेल डाल ले। जिससे ये किनारों से भी अच्छे से सिक जाएं।
जब आपको डोसा ऊपर से ड्राई और नीचे से सुनहरा लगे तब इसको स्पेचुला से पलट ले और इस तरफ से भी हल्का सुनहरा होने तक सिकने दे और प्लेट में निकाल ले। (आप चाहे तो डोसे को दूसरी साइड से ना सेके। जब आपका डोसा एक साइड से सिक जाएं तब इसको फोल्ड करके तवे से उतार ले।)