हेल्दी दही सैंडविच

हेल्दी दही सैंडविच

आवश्यक सामग्री

ब्रैड = 8 स्लाइस
दही = 3/4 कप
पत्तागोभी = 200 ग्राम, बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च = एक अदद, बारीक कटी हुई
गाजर = दो अदद, कद्दूकस की हुई
हरा धनिया = दो टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ
घी = दो टेबल स्पून
काली मिर्च = 1/3 छोटा चम्मच, दरदरी कुटी हुई
अदरक = आधे इंच का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
नमक = स्वादानुसार

विधि

दही के सेन्डविच बनाने के लिएं सबसे पहले दही को तैयार कर लेंगे और इसके लिए दही को कपड़े में बांध कर एक बाउल में थोड़ा सा किनारे से लटका लें ताकि दही से पानी निचुड़ कर बर्तन में आ जाएं और पोटली में हमें गाढ़ा दही मिल जाएगा।

सेन्डविच के लिएं दही में सब्ज़ी और मसाले मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें स्टफिंग बनाने के लिएं एक प्याले में दही, शिमला मिर्च, कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, हरा धनिया, कुटी हुई काली मिर्च, अदरक और नमक डाल कर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लें सेन्डविच के लिएं स्टफिंग बिलकुल तैयार है।

अब एक ब्रैड स्लाइस लें और इस पर स्टफिंग लगाएं और चारों और एक जैसा फैला लें स्टफिंग लगाने के बाद दूसरी ब्रैड स्लाइस से ढककर हल्का सा दबा दें बिल्कुल इसी तरह से सारी सेन्डविच को स्टफ करके तैयार कर लें।

सेन्डविच को दो तरीकों से सेक कर तैयार किया जा सकता है तवे पर या फिर ग्रिलर में।

तवे पर सेन्डविच
तवे को गैस जलाकर गर्म कर लें इस पर थोड़ा सा घी डाले और चारों और फैला लें अब दो सेन्डविच को तवे पर रखकर सेक लें सेन्डविच पर ऊपर से हल्का सा घी लगाएं और नीचे से ब्राउन होते ही पलट दें (सेन्डविच पर अपनी पसंदअनुसार घी कम या ज्यादा या बिना घी लगाएं भी बना सकते हैं) सेन्डविच को दूसरी और भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

सेन्डविच को दोनों और से गोल्डन ब्राउन होने पर गैस को बंद कर दें और इन्हें एक प्लेट में निकाल लें तवे पर सेन्डविच बनकर तैयार है।

ग्रिलर में सेन्डविच 
स्टफ किये हुएं 2 सेन्डविच के उपर हल्का सा घी लगाएं और ग्रिलर में एक के बाद एक रख दें थोड़ा सा घी सेन्डविच के दूसरी और भी लगा दें ग्रिलर को ढककर 3 मिनट के लिएं सेन्डविच को ग्रिल होने दें।

तीन मिनट बाद ग्रिलर को खोलकर सेन्डविच चैक कर लें गोल्डन ब्राउन सेन्डविच सिक कर तैयार है इन्हें प्लेट में निकाल लें।

सेन्डविच को चाकू से तिरछा बीच में से दो भाग करते हुएं काट लें और सर्विंग प्लेट पर रखते जाएं स्वादिष्ट गरमागर्म दही के सेन्डविच को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, मेयोनीज या फिर अपनी किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करे और मज़े ले लेकर खाएं।




Previous Post Next Post